सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 26, 2026 6:40 am

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने    राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ धक्का मुक्की व उनकी एफआईआर दर्ज करने की कड़ी आलोचना की

शिमला 20 दिसम्बर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा द्वारा सदन के बाहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ धक्का मुक्की करने व उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस भाजपा के इस प्रकार के किसी भी हथकंडों से डरने वाली नही। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है और पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब अंबेडकर पर की गई उनकी अपमान जनक टिप्पणी से लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश कर रही है। सदन के बाहर राहुल गांधी अन्य कांग्रेस सांसदों को संसद के अंदर जाने से रोकने का भाजपा का प्रयास निंदनीय है और कांग्रेस इसकी भर्त्सना करती है।
उन्होंने कहा है कि बाबा साहिब के अपमान का मुद्दा तब तक शांत नही होगा जबतक की अमित शाह मंत्री पद से इस्तीफा नही देते और भाजपा इसके लिये देश से माफी नही मांगती।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ अपना यह आंदोलन ओर तेज करेगी।
इस बीच आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में अंबेडकर के अपमान व राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस सांसदों के खिलाफ की गई एफआईआर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि यह एफआईआर पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है जिसे तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए और भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए।