सबकी खबर , पैनी नज़र

June 29, 2026 6:16 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 29, 2026 6:16 am

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के तीन विधानसभा उप चुनावों के लिये वार रूम, सोशल मीडिया, विधि समन्वय समिति व सोशल मीडिया के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है।

शिमला 15 जून 2024: अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के तीन विधानसभा उप चुनावों के लिये वार रूम, सोशल मीडिया, विधि समन्वय समिति व सोशल मीडिया के गठन को अपनी मंजूरी दे दी है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने आज इस संदर्भ में एक बैठक के बाद इन कमेटियों की जानकारी देते हुए बताया कि वार रूम अध्यक्ष अध्यक्ष संजय अवस्थी,सह अध्यक्ष मेहश्वर चौहान उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल समन्वयक एस के सहगल के अतिरिक्त सत्य जीत नेगी,रिपना कलसाईक, आरती निर्मोही के साथ विधि समन्वयक समिति में प्रशांत शर्मा,लाल सिंह मेहता,नरेश वर्मा,अजय ठाकुर व विनय मेहता को लगया गया है।
मीडिया समन्वय समिति में जी,एस तोमर, प्रेम कौशल,संजीव गांधी, मनमोहन कटोच,कुशल जेठी,नरेश कुमार ठाकुर,सुदर्शन शर्मा,पुनीत मलही व अशोक हिमाचली ,त्रिलोक सुरेवंशी,डॉक्टर दिनेश शर्मा को लगाया गया है।
सोशल मीडिया समन्वय समिति में रोहित वत्स धामी,नितिन राणा,शगुन दत्त शर्मा,अक्षय नेनटा,अदिवित्य ढ़िढोरा, तनुज शर्मा व ग्रीष शर्मा को लगया गया है।
वार रूम डेस्क समन्वयक में कैप्टन अतुल शर्मा,हार्दिक शर्मा,पूर्ण चंद व उषा मेहता को लगया गया है।