सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 12, 2026 4:14 am

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 1व 2 मई को बिलासपुर व ऊना जिला के दौरे पर रहेंगी।

शिमला 28 अप्रैल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह 1व 2 मई को बिलासपुर व ऊना जिला के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी व जिला स्तरीय संविधान बचाओ अभियान में भाग लेंगी।
प्रतिभा सिंह 1 मई को सुबह 8 बजे शिमला से बिलासपुर के लिये प्रस्थान करेंगी। बिलासपुर में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत संविधान बचाओ अभियान में हिस्सा लेंगी। इसके उपरांत 3 बजे ऊना के लिये रवाना होंगी। रात्रि विश्राम ऊना में रहेगा।
2 मई को सुबह 11 बजे ऊना में पारी नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद यहां जिला स्तरीय संविधान बचाओ अभियान में हिस्सा लेंगी।