सबकी खबर , पैनी नज़र

July 2, 2026 7:48 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 2, 2026 7:48 pm

अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों के लिए बनाई गई रणनीति*

शिमला: आज राजीव भवन, शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित जाति विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की *अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग श्री जीवन कुमार जी* ने की।

बैठक में शिमला शहर सहित प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों, प्रवक्ताओं एवं कोऑर्डिनेटरों ने भाग लिया।

*बैठक के मुख्य बिंदु:*

1. संगठनात्मक समीक्षा*: सभी जिला अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने जिलों में अनुसूचित जाति विभाग के संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

2. आगामी चुनावों की रूपरेखा*: आगामी चुनावों के मद्देनजर अनुसूचित जाति वर्ग के बीच कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

3. प्रवक्ताओं की भूमिका*: सभी जिलों से आए प्रवक्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखें और विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब दें।

4. कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश*: जिला अध्यक्षों एवं कोऑर्डिनेटरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति बनाई गई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री जीवन कुमार जी ने कहा* कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने SC वर्ग को निगमों-बोर्डों में उचित प्रतिनिधित्व दिया है और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिले में अगले 15 दिनों के भीतर विस्तृत बैठक आयोजित कर बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन पूरा किया जाएगा I