सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 20, 2026 3:02 am

व्हाट्सप्प पर” बाय बाय शिमला “का स्टेटस लगा की आत्महत्या

शिमला हिमदेव न्यूज़ 22 फरवरी, 2023: राजधानी शिमला के कुफ्टाधार का मामला युवक ने पंखे में लगाया बेल्ट का फंदा, युवक मूलत: जिला सिरमौर का रहने वाला था। रोहित किराये के मकान में अपने छोटे भाई के साथ रहता था युवक इग्नू से MA की पढ़ाई के साथ जिओ में करता था पार्ट टाइम जॉब एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने की मामले की पुष्टि। पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आईजीएमसी पुलिस ने CRPC की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राजधानी शिमला के लोअर कुफ्टा धार में युवक ने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। रोहित नाम का यह लड़का मूलत सिरमौर जिले का रहने वाला है और यहां पर किराए के कमरे में अपने छोटे भाई के साथ रहता था। सूचना मिलते ही लक्कड़ बाजार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसमें पाया गया की युवक ने अंदर से कुंडी लगाई हुई थी और बेल्ट को फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। युवक पढ़ाई के साथ- साथ प्राइवेट जॉब करता था
घटना के समय वह रूम में अकेला था जबकि उसका छोटा भाई घर गया था। जो उसके साथ रहता था। सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस जब सुबह घटनास्थल पर पहुंची तो युवक को फंदे से उतारा। अभी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए IGMC भेजा गया है। शुरुआती जांच में सुसाइड का मामला ही सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने CRPC की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।