हरिपुरधार हिमाचल के सिरमौर जिले में 2 मंदिरों में चोरी की वारदातें को अंजाम। जिले के घुंडूरी कांडो गांव में चोरों ने शनिवार रात 2 मंदिरों में चोरी की। विजट महाराज व गूगा महाराज मंदिरों के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहने चुराकर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने चांदी के छत्र, सोने का टिकली पर हाथ साफ किया। रविवार सुबह हर रोज की तरह पुजारी पूजा करने आए तो मंदिर के गेट का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। चोरी की सूचना मिलते है पुलिस भी मौके पर पहुंची। मंदिर कई वर्ष पुराने बताए जाते हैं और इससे स्थानीय लोगों की आस्था व विश्वास जुड़ा है।
Post Views: 60





