सबकी खबर , पैनी नज़र

May 17, 2026 10:24 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 17, 2026 10:24 pm

सराज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तूफानी चुनाव प्रचार, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

पूरे हिमाचल प्रदेश में भीषण आपदा के बाद से ही लगातार तमाम विकास कार्यों पर लगा हुआ है पूरी तरह से पूर्ण विराम

कांग्रेस सरकार अपने घोर वित्तीय कुप्रबंधन के कारण आज राज्य को गंभीर वित्तीय आपातकाल के दौर में ले आई

मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को अपने गृह सराज विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद ब्रयोगी वार्ड के अंतर्गत महादेव भूमासी जी की तपोभूमि गाड़ागुसैनी एवं बगड़ाथाच में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में सघन जनसंपर्क एवं चुनाव प्रचार किया, जहां उन्हें स्थानीय क्षेत्रवासियों का भरपूर स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जनसभाओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि जनता के अपार समर्थन और कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि सराज विधानसभा के सभी जिला परिषद वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की प्रचंड विजय सुनिश्चित होगी। उन्होंने स्थानीय निकाय एवं नगर निगम चुनावों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए शहरी क्षेत्र की जनता का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने अपना स्पष्ट जनादेश सुना दिया है और प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में जो भारी आक्रोश व्याप्त है, उसे उन्होंने अपने बहुमूल्य वोट के माध्यम से पूरी तरह से व्यक्त कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने अपनी संभावित हार को सामने देखकर पहले ही इन चुनावों को किसी न किसी तरह टालने का हरसंभव प्रयास किया था, लेकिन आज ये चुनाव माननीय सर्वोच्च न्यायालय के कड़े निर्देशानुसार ही संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने लोकतंत्र की दुहाई देते हुए कहा कि चुनाव लड़ना और चुनना आम लोगों का एक संवैधानिक अधिकार है, परंतु इस वर्तमान सरकार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोकतंत्र की इस सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई को कुचलने का दुर्भाग्यपूर्ण प्रयास किया है। जयराम ठाकुर ने विकास के मुद्दे पर घेराव करते हुए आरोप लगाया कि पूरे हिमाचल प्रदेश में भीषण आपदा के बाद से ही लगातार तमाम विकास कार्यों पर पूरी तरह से पूर्ण विराम लगा हुआ है और कांग्रेस सरकार अपने घोर वित्तीय कुप्रबंधन के कारण आज राज्य को गंभीर वित्तीय आपातकाल के दौर में ले आई है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि ऐसे संकट के समय में जब केंद्र सरकार की बजट योजनाओं के सहारे चलने वाली पंचायतों को भी विकास कार्यों से महरूम रखा जा रहा है, तो यह अत्यंत निंदनीय है। केंद्र सरकार बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के हिमाचल को लगातार पर्याप्त बजट आवंटित कर रही है, लेकिन राज्य सरकार उस बजट को भी धरातल पर खर्च करने से पूरी तरह कतरा रही है। उन्होंने कहा कि छह महीने से अधिक का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन पिछली बरसात से लेकर अभी तक प्रदेश में कहीं भी कोई नया विकास कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे न केवल ढांचागत विकास रुका है, बल्कि आम लोगों को मिलने वाले स्थानीय रोजगार पर भी पूरी तरह रोक लग गई है, जिसके कारण हमारी माताओं और बहनों में सरकार के प्रति गहरा रोष और नाराजगी है। इसके अतिरिक्त, पंचायतों के माध्यम से आम ग्रामीणों को मिलने वाले कई तरह के आवश्यक लाभों से भी इस सरकार ने जनता को अब तक पूरी तरह वंचित रखा है, जिसके लिए जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस को उनके किए की कड़ी सजा जरूर देगी। जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि जिस प्रकार शहरी जनता ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपने मतों का प्रयोग करके भाजपा के पक्ष में एकतरफा समर्थन दिया है, उससे यह बिल्कुल तय है कि पंचायतीराज चुनावों में भी ग्रामीण जनता कांग्रेस को एक कड़ा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल झूठी गारंटियों के सहारे छल-कपट से सत्ता में आई थी और अब जनता इनकी किसी भी खोखली गारंटी पर रत्ती भर भी विश्वास नहीं करने वाली है। अंत में उन्होंने संगठन को मजबूती का संदेश देते हुए आह्वान किया कि जहां भी भाजपा ने जिला परिषद के अधिकृत प्रत्याशी उतारे हैं, वहां पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी आपसी एकजुटता दिखाकर उनकी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें।
झूठ और अफवाह के सहारे चल रही सुक्खू सरकार, जनता देगी करारा जवाब
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी निश्चित हार को सामने देख मुख्यमंत्री और उनकी मित्रमंडली बेहद निम्न स्तरीय हरकतों पर उतर आई है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए बरसात में हुए सुंदरनगर हादसे का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार का बताकर वायरल किया जा रहा है। आपदा प्रभावितों की भावनाओं का इस तरह का गलत इस्तेमाल करना मुख्यमंत्री की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर सरकार को घेरते हुए कहा कि हिमाचल सरकार से करोड़ों रुपये का भुगतान लेने वाली पीआर एजेंसी और कांग्रेस का पूरा तंत्र प्रदेश में सिर्फ झूठ फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू की तुलना हिटलर के प्रोपेगंडा मंत्री जोसेफ गोयेबल्स से करते हुए कहा कि यह सरकार केवल झूठ, फरेब और मक्कारी के सहारे चल रही है। ठाकुर ने दावा किया कि देश-विदेश में झूठ का परचम लहराने वाले मुख्यमंत्री अब पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं और प्रदेश की जनता चुनाव में उनके हर झूठ का करारा जवाब देगी।