एसएफआई द्वारा विश्वविद्यालय में बढ़ते नशे के खिलाफ और कैंपस में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ रैली निकाली गई*
आज SFI (स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में बढ़ते नशे के खिलाफ तथा विश्वविद्यालय में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ रैली निकाली गई ।
एस एफ आई के द्वारा विश्वविद्यालय गेट से लेकर विधि विभाग तक रैली निकाली गई और विश्वविद्यालय की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल किए गए।
एस एफ आई कैंपस सचिव मुकेश ने बात रखते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर लगातार नशे का अड्डा बना हुआ है लेकिन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का इस ओर कोई ध्यान नहीं है । लगातार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नशे के आदि लोगों द्वारा अनेक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है । लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर कोई करवाई नहीं कर रहा ।
कैंपस सचिव मुकेश ने आगे बात रखते हुए कहा पिछले कल भी एक नशे के आदि व्यक्ति द्वारा विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी की मौजूदगी में एक छात्र पर तेज चाकू से हमला किया जाता है लेकिन विश्वविद्यालय सिक्योरिटी उसे रोकने में पूरी तरह नाकामयाब रहा ।
कैंपस अध्यक्ष योगी ने आगे बात रखते कहा कि आज विश्वविद्यालय के छात्रों को जरूरत है विश्वविद्यालय में हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुटता से लड़ने की और जो इस कैंपस के अंदर छात्रों की बुनयादि जरूरते है उसके खिलाफ आंदोलन को तेज करने की । इसके साथ साथ कैंपस अध्यक्ष योगी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग की गई कि आरोपी छात्र पर कार्यवाही की जाए।






