सबकी खबर , पैनी नज़र

October 22, 2026 11:39 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 22, 2026 11:39 pm

केन्द्रीय विद्यालय जाखू हिल्स शिमला के छात्र-छात्राओं ने देखा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

छात्रों ने सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाकर सफलता को प्राप्त करने की ली सीख

शिमला हिमदेव न्यूज़ 27 जनवरी, 2023 माननीय प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स शिमला में किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी ई-संसाधन कक्षाओं एवं सभागार में इस कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। कार्यक्रम को देखकर बच्चे लाभान्वित हुए। बच्चों ने इस कार्यक्रम को देख कर सीखा कि किस प्रकार से परीक्षा के दौरान अवसाद को कम किया जा सकता है तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाकर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है । कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय विद्यालय जाखू हिल्स शिमला के प्राचार्य मोहित गुप्ता ने भी छात्र-छात्राओं को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए मूल मंत्रों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया।