सबकी खबर , पैनी नज़र

June 25, 2026 3:34 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 25, 2026 3:34 pm

मृतक के परिजनों को वकाया राशि का भुगतान एकमुश्त करने का सुझाब रखा

शिमला हिमदेव न्यूज़ 28 फरवरी, 2023: हिम-ऑंचल पैंशनर्ज़ संघ के प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, संघ संस्थापक बी०ड़ी० शर्मा , मुख्य संरक्षक रमेश भारद्वाज, महासचिव हरनाम सिंह ठाकुर तथा वित्तसचिव ओम राज कंवर द्वारा कहा कि पहली जनवरी, 2016 से पेंशन संशोधन के परिणामस्वरूप पेंशनर/ फैमिली पेंशनर को सरकार द्वारा 20% वकाया राशि का भुगतान किया है, परन्तु जो पेंशनर और फैमिली पेंशनर इस दुनिया को छोड़ चुके है उनके परिजन इसके लिए इंतज़ार में हैं कि कब उन्हें भी वकाया देय राशि का भुगतान होगा। विदित है कि 31 अगस्त, 2022 को पेंशनर्ज़ जे.सी.सी. के दौरान संघ पदाधिकारियों द्वारा मृतक के परिजनों को वकाया राशि का भुगतान एकमुश्त करने का सुझाब रखा था, जिसका बैठक में व्यापक समर्थन भी हुआ था परन्तु उसके विपरीत मृतकों के परिजन एकमुश्त राशि तो दूर अन्य पेंशनरों के वरावर 20% वकाया राशि से भी वंचित हो गए हैं और संघ पदाधिकारियों पर भुगतान के लिए दबाव ड़ाल रहे हैं । संघ द्वारा इस सम्बन्ध में सरकार से पत्राचार के माध्यम से शीध्र कार्यबाही की अपेक्षा की है। अतः संघ पूरजोर मांग करता है कि जो पेंशनर इस दुनिया को छोड़ चुके हैं, कम से कम उनके परिजनों को पेंशन संशोधन के कारण देय वकाया राशि का भुगतान एकमुश्त करने वारे आदेश जारी किए जाएं ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल पाए । योग राज शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष