सबकी खबर , पैनी नज़र

May 22, 2026 9:12 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 22, 2026 9:12 pm

नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव हाईजैक करना चाहती है सुक्खू सरकार : डॉ. राजीव बिंदल

चुनावों के बीच नियम बदलना लोकतंत्र और संविधान पर हमला : भाजपा

डर, धमकी और धनबल से जनादेश चुराने की साजिश रच रही कांग्रेस : डॉ. बिंदल

शिमला, 22 मई 2026, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को हाईजैक करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी सफलता से कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है और अब चुनावों के नियमों में बदलाव कर जनादेश को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के बीच में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव को प्रभावित करने के लिए नए नियम और नोटिफिकेशन लाने की तैयारी लोकतंत्र की खुली हत्या है। यह संविधान को तोड़-मरोड़ कर जनता के अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास है, जिसे भाजपा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लगातार चुने हुए जनप्रतिनिधियों को डराने, धमकाने और धनबल का उपयोग कर अपने पक्ष में मतदान करवाने की कोशिश कर रही है। यह हिमाचल प्रदेश की लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल भावना के बिल्कुल विपरीत है। कांग्रेस सत्ता बचाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि इस प्रकार के ओछे हथकंडों से उनकी सरकार बचने वाली नहीं है। हिमाचल प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को हटाना है। जनता कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों, सत्ता के दुरुपयोग और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता से पूरी तरह तंग आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। यदि सरकार ने जनादेश को कुचलने और चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों से लेकर विधानसभा तक बड़ा आंदोलन करेगी।