सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 4, 2026 12:45 am

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश कि 10, दिसम्बर 2022

शिमला हिमदेव न्यूज़ 10 दिसम्बर 2022 नामित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
नामित मुख्यमंत्री कल ऐतिहासिक रिज पर मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
केंद्रीय पर्यवेक्षक दल जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं ए.आई.सी.सी. पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ए.आई.सी.सी. पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद राज्यसभा व इंचार्ज जी.एस.एच.पी. राजीव शुक्ला, सांसद लोकसभा व राज्य कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, पर्यवेक्षक तेजिंदर बिट्टू तथा कांग्रेस के वरष्ठि नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उन्होंने राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने का दावा करने के लिए एक औपचारिक पत्र सौंपा।