सबकी खबर , पैनी नज़र

September 4, 2026 11:52 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 4, 2026 11:52 am

सुनीता शर्मा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवानिवृत्त

शिमला  31 अक्तूबर, 2023 सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में अधीक्षक ग्रेड-2 के पद पर तैनात सुनीता शर्मा अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त आज सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन निदेशालय में किया गया।
सूचना एवं जन सम्पर्क परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए आरती गुप्ता ने सुनीता शर्मा द्वारा प्रदत सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन तथा निष्ठाभाव से की गई उनकी सेवाएं सभी कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय हैं।
संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर तथा महेश पठानिया ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए।
सुनीता शर्मा 23 जून, 1989 को लिपिक के पद पर नियुक्त हुई और 34 वर्ष से अधिक समय तक विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।