सबकी खबर , पैनी नज़र

July 26, 2026 6:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 26, 2026 6:18 pm

सुरेश कश्यप भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 जुलाई 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है।इस नियुक्ति के लिए सुरेश कश्यप ने भाजपा के समस्त नेतृत्व का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि मैं इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन प्रदेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का धन्यवाद करता हूं। सुरेश कश्यप ने अपना राजनीतिक सफर एक मंडल महामंत्री के रूप में प्रारंभ किया, उसके उपरांत अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई।
कश्यप अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे और उसके उपरांत अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
सुरेश कश्यप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने और भाजपा को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। अब उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हुई है। राष्ट्रीय एयरफोर्स में उन्होंने 16 साल 6 महीने की सेवाएं दी। 1988 से 2004 तक वह एयर फोर्स में कार्यरत रहे।
2005 से उन्होंने अपने राजनीति सफर प्रारंभ किया और 18 साल के राजनीतिक सफर में सुरेश कश्यप इस नियुक्ति पर पहुंचे हैं।
चिबावी राजनीति में सबसे प्रथम वह बीडीसी सदस्य का चुनाव जीते, 2007 में उन्हें विधायक का टिकट मिली पर वह चुनाव हार गए, 2012 और 2017 में कश्यप पच्छाद से विधायक रहे। 2019 में लोक सभा के सांसद बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, रतनपाल सिंह, पायल वैद्य, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, मुख्यप्रवक्ता रणधीर शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, संजय सूद, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, आशुतोष वैद्य, विजय परमार, अरुण फालटा और भाजपा के समस्त नेतागणों ने सुरेश कश्यप को इस नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं।