सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 30, 2026 12:46 pm

हाई कमान के संज्ञान ने पूर्व एम, सुक्खू को सम्मानजनक रूप से मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए : जयराम

वर्तमान सुक्खू सरकार जनादेश खो चुकी है, इससे पूर्व राज्यसभा के चुनाव में विधायकों का बहुमत खोया था

मुख्यमंत्री नादौन से 2143 मतों से पराजित हुए, सभी मंत्री भी हारे

पूरे प्रदेश में बहुमत का ढँडोरा पीटने वालों को जनता ने कड़ा जवाब दिया

ऐसी क्या नौबत आ गई थी की तीन निर्दलीयों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया , अब जनता पर डाल दिया 35 करोड़ का बोझ

1500 को फॉर्म तो भर दिए, खाते में कब डालोगे स्पष्ट करे मुख्यमंत्री

सुक्खू जी को फ्लॉप डायरेक्टर पर जवाब जनमत के रूप में मिला गया

शिमला, भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान सुक्खू सरकार जनादेश खो चुकी है, इससे पूर्व राज्यसभा के चुनाव में विधायकों का बहुमत खोया था और अब जनता जनार्दन के बीच लोकप्रियता भी खो चुकी है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा के चुनाव में 61 सीटों पर भारी मतों ने हरि, यहां तक की मुख्यमंत्री नादौन से 2143 मतों से पराजित हुए। सीएम सुक्खू के सभी मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव हार गए। इससे जनादेश साफ दिखता है, पूरे प्रदेश में बहुमत का ढँडोरा पीटने वालों को जनता ने कड़ा जवाब दिया है।
इस कांग्रेस सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं है केवल एक ही चिंता है कि सरकार कैसे बचानी है और मुख्यमंत्री को केवल कुर्सी को बचाने की चिंता है। इन लोक सभा चुनावों में पूरे प्रदेश में इन्होंने केवल मात्र सरकार को बचाने का जश्न मनाया और कुछ नहीं किया।

जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसी क्या नौबत आ गई थी की तीन निर्दलीयों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया, अगर उस समय इस्तीफा स्वीकार कर लिया होता तो चुनाव साथ हो जाते। सुक्खू को सत्ता गवाने का डर सता रहा था, तभी लोकसभा के परिणाम आने से 1 दिन पहले इन्होंने इस्तीफा स्वीकार किया और इसका पूरा खर्च सरकार पर डाल दिया। अब इन चुनावों पर 35 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा इसके लिए मुख्यमंत्री जी आप जिम्मेवार है।

उन्होंने कहा की सुना है कि लोकसभा की चुनावी हार के बाद कांग्रेस का हाई कमान संज्ञान लेने वाला है, इससे पहले वह संज्ञान ले मुख्यमंत्री को सम्मानजनक रूप से मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। आप जनमत को चुके है।

जिस प्रकार से मुख्यमंत्री ने चुनावों को प्रभावित करने के अनेकों हथकंडे अपनाए वह दुर्भाग्यपूर्ण है कर्मचारियों पर दबाव बनाकर उनके वोटो को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, झोले भर भर कर महिलाओं के 1500 वाले फार्म भरे गए, अब फॉर्म तो अपने भर ही दिए है तो जनता को बता भी दीजिए कि यह 1500 महिलाओं को कब मिलेंगे, स्पष्ट करना तो बनता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार पर संकट टला नहीं है सीपीएस का फैसला रिजर्व है, हाई कोर्ट खुलती ही सरकार पर संकट फिर आ जाएगा।

उन्होंने सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि चुनावी परिणाम से फ्लॉप डायरेक्टर वाला जवाब दो उनको मिल ही गया होगा। दिल्ली और हिमाचल ऐसे राज्य है जहां इंडी की सत्ता होने के बावजूद भाजपा को बड़ा बहुमत प्राप्त हुआ।
फ्लॉप कौन है जनता जानती है।

जयराम ठाकुर की इस अवसर पर हिमाचल और सभी संसदीय क्षेत्रों के चुनावी आंकड़े भी प्रेस के समक्ष रखें और साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी किया कि उनके चुनावी दौरों से भाजपा को बड़ा बल मिला।