सबकी खबर , पैनी नज़र

प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर सत्यवीर बाजवा तथा प्रधान वैज्ञानिक एवं एचओडी डॉक्टर पंकज मित्तल की टीम ने किसानों को दिया प्रशिक्षण

भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान संस्थान करनाल व कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं सिरमौर हिमाचल प्रदेश संयुक्त तत्वाधान में कृषि प्रशिक्षण और इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन
चंडीगढ़ (पवन चोपड़ा)
भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान संस्थान करनाल व कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं सिरमौर हिमाचल प्रदेश संयुक्त तत्वाधान में कृषि प्रशिक्षण और इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर पांवटा साहिब गांव उत्तम वाला में किया गया। जिसमें किसानों को फसलों से संबंधित जानकारी और औजार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप सेभारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान संस्थान करनाल प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर सत्यवीर सिंह व कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं सिरमौर हिमाचल प्रदेश प्रधान वैज्ञानिक एवं एचओडी डॉ पंकज मित्तल किसानों को फसलों संबंधी जानकारी दी। जानकारी देते हुए डॉक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि भारत सरकार कृषि कल्याण मंत्रालय की और से देश भर में अनुसूचित जाति के छोटे किसानों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा यह स्कीम में चलाई गई है। जिसमें बार सरकार के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसलों को रोगों से बचाव की जानकारी के अलावा उत्तम गुणवत्ता के बीज की बुवाई की विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कहा की ऐसे कार्यक्रमों के जरिए देश के दूर दराज में बैठे छोटे और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को जहां सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान जन कल्याणकारी योजनाओं का पता चलता है वहीं उन्हें उत्तम गुणवत्ता के बीजों और फसलों में आ रही बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य मकसद है कि इस योजना के तहत देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं सिरमौर हिमाचल प्रदेश के प्रधान वैज्ञानिक एवं एचओडी पंकज मित्तल ने बताया कि केंद्र सरकार कृषि कल्याण मंत्रालय द्वारा यह बहुत ही अनूठी और सराहनीय योजना है। जिसके तहत अनुसूचित जाति वर्ग के कमजोर और देश के दूरदराज इलाकों में रहने वाले किसानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को कम जुताई वाली खेती में उपयोग किए जाने वाले कृषि यंत्र मुफ्त दिए जा रहे हैं।
इसके अलावा डॉ राजकुमार पौध प्रजनन, डॉ शिवाली धीमान पादप रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर हर्षिता सूद पशु विज्ञान विशेषज्ञ ने भी किसानों को संबंधी जानकारी दी।
भारत सरकार कृषि कल्याण विभाग अनुसूचित जाति किसान के उत्थान के लिए कटिबध: डॉक्टर सत्यवीर सिंह

प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर सत्यवीर सिंह ने बताया कि भारत सरकार कृषि कल्याण विभाग द्वारा देश में 25% से अधिक आबादी आकांक्षी जिलों में यह योजना चलाई जा रही है। जिसमें किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीज की बुवाई और उनमें बीमारी की रोकथाम के अलावा कृषि में प्रयोग किए जाने वाले कृषि यंत्र भी मुफ्त दिए जाते हैं। इसके लिए भारत सरकार द्वारा कृषि वैज्ञानिकों की टीम में समय-समय पर देश के विभिन्न जिलों में जाकर किसानों को जाग्रत करती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उत्तर भारत हरियाणा फतेहाबाद सिरसा यमुनानगर अंबाला, पंजाब के 18 जिले राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ जम्मू कश्मीर के सांबा और उधमपुर तथा हिमाचल प्रदेश के मंडी, सिरमौर, कुल्लू ,शिमला बिलासपुर और सोलन जिलों में ये कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि संस्थान के निदेशक डॉ रतन तिवारी दिशा निर्देशों पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।