सबकी खबर , पैनी नज़र

October 5, 2026 10:09 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 5, 2026 10:09 pm

नगर पंचायत सुन्नी में बंदरों का आतंक अचानक बंदरों का हमला सुन्नी निवासी की बाजू में काफी गहरा ज़ख़्म किया।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 20 अगस्त, 2022:
नगर पंचायत सुन्नी में बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। आए दिन बंदर सुन्नी में लोगों पर हमला करते रहते हैं। शुक्रवार को वार्ड नंबर 6 के निवासी भूपेंद्र जब अपने घर से बाहर निकले तो अचानक बंदरों ने उन पर हमला कर दिया जिससे उनकी बाजू में काफी गहरा जख्म हो गया जिन्हें नागरिक अस्पताल सुन्नी में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व एक स्कूली छात्र और एक बुजुर्ग महिला को भी बंदरों ने हमला करके घायल कर दिया था। बंदरों का आतंक वैसे तो पूरे क्षेत्र में है परंतु सुन्नी अस्पताल और सुन्नी-थली पुल के आसपास इनका आतंक सबसे ज्यादा बना रहता है।
इस मामले में वन खंड अधिकारी सुन्नी देवी सिंह ठाकुर का कहना है कि विभाग की ओर से वाइल्डलाइफ और बंदर पकड़ने वाली टीम से संपर्क किया गया है जल्दी ही शरारती बंदरो को पकड़कर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर टूटी कंडी शिमला भेजा जाएगा।