सबकी खबर , पैनी नज़र

October 17, 2026 10:17 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 17, 2026 10:17 pm

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से भेंट की

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 29 मई, 2023: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार देर सांय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली में भेंट की। उन्होंने दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने जिला ऊना में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड (बीबीएमबी) के सहयोग से विद्युत आपूर्ति पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं के सांझे जल बंटवारे के समझौते के बारे तथा इनके शीघ्र कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल बंटवारे के संबंध में दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के संबंध में भी दिल्ली सरकार से विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।