सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 15, 2026 8:13 pm

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का 11वां  तथा वर्तमान सरकार का चौथा बजट सत्र 16 फरवरी, 2026 को। 

शिमला: हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का 11वां  तथा वर्तमान सरकार का चौथा बजट सत्र दिनाँक 16 फरवरी, 2026 को अपराह्न 2:00 बजे माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण के साथ आरम्भ होगा।
पठानियां ने कहा ‍कि प्रथम चरण में सत्र तीन दिन के लिए निर्धारित है तथा यह बढ़ भी सकता है।  उन्होने कहा कि अभी तक  माननीय सदस्यो से प्रश्नों से सम्बन्घित कुल 125 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिसमें 111 प्रश्न तारांकित तथा 14 प्रश्न अतारांकित हैं जो online माध्यम से प्राप्त हुई उन्हें भी नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। इसके अतिरिक्त  नियम 62 तथा 101 के तहत 2 सूचनाएं online माध्यम से प्राप्त हुई हैं को भी  नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।
उन्होने कहा कि माननीय सदस्यों से जो सूचनाएं प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई हैं वह मुख्यत: इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि, स्कूलों का विलय, सड़कों, पुलों का निर्माण, स्वीकृत सड़कों की DPR’s प्रदेश में महाविद्यालयों, स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों इत्यादि का उन्नयन एवं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पदपूर्ति, पर्यटन, उद्यान, पेयजल की आपूर्ति, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रयोग की रोकथाम, बढ़ते अपराधिक मामलों व सौर ऊर्जा तथा परिवहन व्यवस्था  पर आधारित है। इसके अतिरिक्त माननीय सदस्यों ने प्रश्नों के माध्यम से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित मुख्य मुद्दों को भी उजागर किया है। पठनियां ने कहा कि सत्र निर्विघ्न तथा सुचारू रूप से चले उसके लिए मैंने कल अपराह्न 12:15 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है जिसमें संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, हि0प्र0 सरकार के  उप-मुख्य सचेतक तथा भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक शामिल होंगे।