सबकी खबर , पैनी नज़र

May 2, 2026 3:26 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 2, 2026 3:26 am

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में देश के प्रथम गृह मंत्री  लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 73 वीं पुण्य तिथि मनाई गई ।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 15 दिसंबर, 2022: कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में देश के प्रथम गृह मंत्री  लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 73 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने  उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी की लडाई में सरदार वल्लभ भाई पटेल का बहुमुल्य योगदान रहा है ।उन्होंने वर्ष 1928 में बारडोली में हुए सत्यग्रह का नेतृत्व किया था उन्होंने आजादी के बाद देश के एकीकरण में अपनी अहम भूमिका निभाई। बुशहेरी ने कहा कि देश को एकजुट करने के लिये सरदार पटेल ने राजनितिक और कुटनितिक तरीके से अपनी अहम भूमिका निभाई । 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद सरदार पटेल ने  भारत की 560 रियासतों को इस देश में मिलाकर एकजुट किया इतना ही नहीं उस दौरान जूनागढ, हैदराबाद और जम्मू कश्मीर द्वारा भारत में वीले से इनकार करने पर सरदार पटेल ने इस पर तुरंत कार्यवाही कर उन्हें भी भारत में मिला लिया था। हिमाचल प्रदेश की 31 छोटी- छोटी रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेष का 15 अप्रेल 1948 को गठन किया गया जिसका श्रेय भी बतौर गृह मंत्री सरदार पटेल को जाता है। लौह पुरूष के नाम से जाने जाने वाले सरदार पटेल  का प्रथम गृह मंत्री के रूप में देश के निर्माण में बहुमुल्य योगदान रहा है जिसको देश की आने वाली पीढी सदैव याद रखेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, प्रदेश सचिव वेद शर्मा, रवि चैहान, डा0 दिनेश कुमार, डा0 हरीश गुप्ता, कार्यालय सचिव गुलाब ठाकुर ,परमदेव शर्मा, मान सिंह ठाकुर, मनीषा मैहता, भगतराम, कपिल कुमार, रोहित, घनश्याम सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।