सुन्नी ( हरीश गौतम ) 15 अगस्त, 2022:
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुन्नी मे स्वतंत्रता दिवस का अमृत उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मे कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवान अनंत राम की याद में उनके बड़े भाई पूर्ण चंद को शहीद अनंत राम की याद में सम्मानित किया गया। इस अमृत उत्सव के महापर्व पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा योग व संस्कृत में तिरंगे झंडे की महिमा की प्रस्तुति प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर डोगरा रेजीमेंट के हवलदार पुरुषोत्तम, नायक ज्ञान सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सिपाही कृष्ण कुमार और सुरेश कुमार मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रबंधक सचिव धनंजय गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य चंपा वर्मा और अन्य आचार्य दीदियाँ भी उपस्थित रहे।








