सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 9, 2026 8:35 pm

आईवी. इंटरनेशनल स्कूल में शरदोत्सव (कार्निवल) बड़े उत्साह और जोश से सम्पन्न हुआ।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 03 अक्तूबर 2022: आईवी. इंटरनेशनल स्कूल में शरदोत्सव (कार्निवल) बड़े उत्साह और जोश से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में निर्देशक के पद पर वर्तमान समय में कार्यरत श्री ललित जैन जी ने शिरकत दी। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में कार्यरत श्री राजेश शर्मा जी भी उपस्थित थे। ठीक 11:00 बजे दीप-प्रज्वलन हुआ। तत्पश्चात कक्षा नवीं और दसवीं के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्या द्वारा मुख्य अतिथि को एक छोटी-सी भेंट प्रदान की गई।  फिर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों द्वारा पेश की गई रंगारंग प्रस्तुतियाँ इतनी बेजोड़ रही कि हर कोई उनकी तारीफ़ करने से खुद को नहीं रोक पा रहा था। विद्यालय द्वारा भिन्न-भिन्न स्टाल भी लगाए गए, जिसमें कई प्रकार के व्यंजन तथा खेल शामिल थे। अभिभावकों और विद्यार्थियों जहाँ  खेल खेलने अपने हाथ आजमाएं, वहीं साथ ही साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया। मंत्रमुग्ध कर देने वाले इस कार्यक्रम में  विद्यालय प्रबंध निदेशक श्री विशाल चौहान जी ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मनुष्य जीवन में विद्यालय की महत्त्ता को समझाया। जहाँ विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य तथा चरित्र-निर्माण की नींव रखी जाती है। विद्यालय पिछले कई वर्षों से विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का दीपक जलाते हुए आ रहा है। यह सिलसिला कभी ख़त्म नहीं होगा। किसी भी विद्यालय की सफलता के पीछे विद्यार्थी और शिक्षकों की अहम् भूमिका होती है। इसके पश्चात कार्यक्रम को गति देते हुए लोकप्रिय पहाड़ी लोकगायक श्री ए. सी. भारद्वाज जी ने अपनी मधुर वाणी से समा बाँध दिया। इस मनोहर प्रस्तुति के पश्चात मुख्य अतिथि जी ने भाषण देते हुए विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों और प्रचार्या को बधाई देते हुए इन प्रयासों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए त्रिकोणमिति संगीत मंडली ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को सराहा गया। उन्होंने कहा कि सभी के साथ आज का दिन काफी शानदार और मंगलमय रहा। उन्होंने शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के लिए उनका धन्यवाद किया।