सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 19, 2026 11:43 am

केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रहा है।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 21 फरवरी, 2023: केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है लेकिन यह योजनाएं जानकारी के अभाव के कारण महिलाओं तक नही पहुंच पाती है। इन योजनाओं की जानकारी के लिए पीआईबी ने शिमला के बचत भवन में एक सेमिनार करवाया जिसमे केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई ताकि ये जानकारी मीडिया के माध्यम से ग्रास रूट तक पहुंच सके। एसपी एसडीआरएफ इलमा अफरोज कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई। एडीजी, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी), चंडीगढ़ राजिंदर चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रखी है। मीडिया सम्पर्क का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से ये योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच सकेगी जिससे महिलाए इन योजनाओं का लाभ ले सकेगी। मीडिया जगत की महिलाओं व सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया जा रहा है ताकि उनसे अन्य महिलाए भी प्रोत्साहित हो सके।