सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 27, 2026 7:46 am

मुख्यमंत्री ने अनादि गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 15 जुलाई, 2023 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिव्य हिमाचल के प्रधान सम्पादक अनिल सोनी की छोटी बहन अनादि गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अनादि गुप्ता का गत सायं 55 वर्ष की आयु में कांगड़ा में देहान्त हुआ।
अनादि गुप्ता शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।