सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 12:36 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 12:36 pm

हिमाचल की जनता से चुन-चुनकर बदले ले रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार : बिंदल

शिमला, हिमाचल की जनता से चुन-चुनकर बदले ले रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पिछले कल हिमाचल प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार द्वारा प्रदेशभर में पीने के पानी की दरों की अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार हिमाचल प्रदेश का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं बचा जिसकी जेब पर कांग्रेस सरकार ने डाका न डाला हो।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पीने का पानी पूरी तरह मुफ्त कर दिया था और आज तक पानी मुफ्त में ही मिल रहा था परन्तु कांग्रेस सरकार ने भारी भरकम  बोझ गरीब आदमी पर डाल दिया है। यदि किसी भी व्यक्ति के घर में 3 नलके हैं तो उसको 300 रू0 प्रतिमाह का बिल देना होगा और यदि वह मीटर लगाता है तो पानी की नई दरें अधिसूचित कर दी है जिसके अनुसार सैंकड़ों रू0 का बिल हर महीने आएगा और मीटर खराब होने की सूरत में 300 रू0 से 8000 रू0 तक प्रतिमाह भरना होगा। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में और औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की दरों में कई गुना बढ़ौतरी करके जनता के उपर भारी भरकम बोझ लाद दिया है। 

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि वो सरकार जो हर चीज मुफ्त में देने का वायदा करके वोट बटोर कर सत्ता में आई, वो दोनों हाथों से जनता से नोट बटोर रही है। उन्होनें कहा कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही 7 रू0 लीटर डीजल महंगा किया, तत्पश्चात स्टैम्प डयूटी कई सौ गुना बढ़ाई, फिर बिजली के दाम 20 महीने में 4 बार बढ़ाए, बसों के किराए में भारी भरकम बढ़ौतरी की, डिपु से मिलने वाले राशन के दामों में भारी भरकम बढ़ौतरी की। इस प्रकार हिमाचल की जनता के उपर भारी भरकम टैक्स का बोझ लगाकर सामान्य जनमानस का जीना दुश्वार कर दिया है।