सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

December 2, 2025 8:56 pm

ऐतिहासिक रिज मैदान जहां रातोंरात एक हरा पेड़ गायब हो गया:हेम राज चौहान

शिमला का ही नहीं, हिमाचल का सबसे सुरक्षित और वीआईपी स्थान ऐतिहासिक रिज मैदान जहां रातोंरात एक हरा पेड़ गायब हो गया। 13 अक्तुबर को जहां हिमाचल के सबसे लोकप्रिय नेता रहे स्व0 वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होना है, उसके बिलकुल आगे एक हरा पेड़ था जिसे अब काट दिया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि अभी तक शिमला या प्रदेश में ऐसा एक भी नेता, अधिकारी नहीं है जो ये जानता हो कि वहां पेड़ था और उसे काटा गया है। हिमाचल प्रदेश जहां आपदा से जूझ रहा है और इसके लिए अंधाधुंध पेड़ कटान और खनन ज़िम्मेवार है, तो वहीं ऐसे में गिने चुने पेड़ों से सुसज्जित रिज मैदान पर भी रातों-रात पेड़ का कट जाना प्रशासन और सरकार पर कई सवालिया निशान लगाता है। सामाजिक संस्था उद्घोष इस पर सरकार की नीयत साफ न होने का आरोप लगाती है और यदि वहां पेड़ था तो वो रसूखदारों और विभाग की मिलीभगत से ही काटा गया है।
   संस्था सरकार से सवाल पूछती है कि क्या विभाग ने इस पेड़ को कटवा दिया? क्या सरकार की मिलीभगत से ये हुआ या किसी रसूख के चलते इसे गायब किया गया। यदि इसे काटा गया है तो वहां सीसीटीवी कैमरा भी होंगे, क्या उसमें साक्ष्य नहीं है? सरकार क्या छिपाना चाह रही है और क्यों? पेड़ आज मानव जीवन की तरह ही महत्वपूर्ण हो गए हैं और यदि इस प्रकार से अवैध रुप से काटा जाऐगा तो यह अवैध कटान माफिया को संरक्षण देने जैसा है क्योंकि जब रिज जैसी वीआईपी जगह पर पेड़ नहीं बच पा रहे हैं तो जंगलों में कटान का कौन वारिस होगा? हमारी संस्था इस विषय पर राज्यपाल को पत्र लिख रही है और मुख्यमंत्री से भी लिखित रुप से जवाब मांगा जाएगा । संस्था इस कृत्य की निंदा करती है और शीघ्र ही मांग करती है कि साक्ष्यों के साथ सत्य को सामने लाया जाए।
हेम राज चौहान
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त
चेयरमैन: उद्घोष
6230232133/7590929909