सबकी खबर , पैनी नज़र

August 17, 2026 10:46 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 17, 2026 10:46 pm

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार से शुक्रवार तक हिमाचल प्रदेश में भारी बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है।

शिमला 22 अगस्त 2023: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार से शुक्रवार तक हिमाचल प्रदेश में भारी बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है। आईएमडी ने श‍िमला के ल‍िए भारी बार‍िश का रेड अलर्ट जारी क‍िया है। ऐसे में श‍िमला ज‍िला प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी सेंटर को 23 और 24 अगस्त को बंद करने का ऐलान क‍िया है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सुरेंद्र पाल ने कहा कि राज्य के सोलन, शिमला, सिरमौर, मंडी, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक, भूस्खलन, अचानक बाढ़, बादल फटना, जलस्तर बढ़ना जैसी घटनाएं होने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भी अलर्ट जारी है और 6 जिलों के लिए अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का असर 27 अगस्त तक रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। पॉल ने कहा क‍ि अभी तक हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दौरान सामान्य से 36 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। दशकों बाद राज्य में मॉनसून के दौरान इस तरह की बारिश देखी गई है।