सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 11:31 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 11:31 pm

डोडरा-क्वार से घायलों को एयरलिफ्ट कर आईजीएमसी में चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 2 मार्च, 2023: प्रदेश की ‘सुख की सरकार’ मानवीय संवेदनाओं को विशेष अधिमान देते हुए सामाजिक सरोकार के अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित कर रही है।
बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सूचना प्राप्त हुई कि जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा-क्वार में 58 वर्षीय प्रेम लाल और 40 वर्षीय अजीत कुमार एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता है।
इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए कि दोनों व्यक्तियों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर तत्काल आईजीएमसी शिमला लाकर समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को डोडरा-क्वार से एयरलिफ्ट किया।
घायलों की चिकित्सीय देखभाल के लिए अनाडेल हेलीपैड शिमला में विशेष पैरा-मैडिक्स और एंबुलैंस तैनात की गईं। आईजीएमसी शिमला में दोनों ही घायलों का उपचार किया जा रहा है। एक घायल व्यक्ति की शल्य चिकित्सा की जा चुकी है और दूसरे घायल व्यक्ति की शल्य चिकित्सा शुक्रवार को की जाएगी। आईजीएमसी के चिकित्सा विशेषज्ञों ने दोनों ही मरीजों को विशेष चिकित्सा सहायता प्रदान की।
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर इससे पहले भी कई बार प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को एयरलिफ्ट कर उन्हें विशेषज्ञ सुविधाओं से युक्त अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है।