सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 23, 2026 3:24 am

दि प्लेटफार्म संस्था, शिमला, इस वर्ष भी गुरुदेव देवेन जोशी जी की स्मृति में तीसरा शिमला थिएटर फेस्टिवल आयोजित करने जा रही है।

यह महोत्सव 4 मार्च से 6 मार्च 2025 तक ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में आयोजित होगा। इस बार महोत्सव का यादगार वाक्यांश “Why I Love Theatre” रखा गया है।

रंग संगोष्ठी (सेमिनार) – 4 मार्च 2025 महोत्सव के पहले दिन दोपहर में रंगमंच पर केंद्रित एक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित रंगकर्मी अपने विचार साझा करेंगे।

इस संगोष्ठी की अध्यक्षता राकेश कंवर जी करेंगे, और कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीनिवास जोशी जी होंगे।

संगोष्ठी में अपने विचार प्रस्तुत करने वाले विशिष्ट विद्वान और रंगमंच विशेषज्ञ:

श्री अवतार साहनी जी – राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) एवं संगीत नाटक अकादमी द्वारा पुरस्कृत

श्री कमल तिवारी जी – पूर्व निदेशक, संगीत नाटक अकादमी, हरियाणा

श्री सुदेश शर्मा जी – वर्तमान निदेशक, संगीत नाटक अकादमी, चंडीगढ़

डा. दानिश इक़बाल जी – राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय प्रशिक्षित रंगकर्मी

श्री सुनील शर्मा जी – वरिष्ठ रंगकर्मी

श्री केहर सिंह ठाकुर जी – ‘हिमाचल गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित

श्रीमती वंदना बागड़ा जी – ‘किकली’ संस्था, शिमला

नाट्य मंचन

*4 मार्च 2025 (संध्या)*

 “रसिक संपादक”

शाम को दिल्ली की ‘रंग विशारद’ संस्था द्वारा मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नाटक “रसिक संपादक” का मंचन होगा। इस नाटक का निर्देशन (केंद्र निर्देशक नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा बेंगलुरु केंद्र) वीणा शर्मा द्वारा किया गया है

*5 मार्च 2025 (संध्या 05:30)*

 “बुनकर” 

दूसरे दिन, दिल्ली की ‘रंगसाज़’ संस्था द्वारा “साइकिल” और “बनारस का ठग” कहानियों पर आधारित नाटक “बुनकर” का मंचन किया जाएगा। यह नाटक प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक दानिश इक़बाल द्वारा अभिनीत और निर्देशित है ।

*6 मार्च 2025 – 05:30 pm* (अंतिम संध्या)

“शिकारी”

महोत्सव की अंतिम संध्या को शिमला की प्रतिष्ठित संस्था ‘दि प्लेटफार्म’ द्वारा अंतोन चेखोव की कहानी पर आधारित नाटक “शिकारी” का मंचन किया जाएगा।