सबकी खबर , पैनी नज़र

May 11, 2026 4:19 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 11, 2026 4:19 am

पुलिस ने छीना झपटी में एक आरोपी को धर दबोचने में सफलता हासिल की साथ ही एक महिला की सोने की चेन भी उस से बरामद कर ली

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 07 अगस्त 2022 पुलिस ने छीना झपटी करने वाले एक आरोपी को धर दबोचने में सफलता हासिल की है साथ ही एक महिला की सोने की चेन भी उस से बरामद कर ली गई है। शिमला के सदर थाना में एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें एक महिला से सोने की चेन छीनने की शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में आरोपी जसविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी जालंधर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया है और सोने की चेन भी बरामद की गई है। पुलिस की ओर से आगामी जांच की जा रही है।