शिमला (हिमदेव न्यूज़) 07 जुलाई 2023: ढल्ली ,चुरट नाले वाला रास्ता बड़े हादसे को न्योता दे रहा है क्यूंकि रास्ते में कहीं भी रॉलिंग नहीं है और सड़क में खड्डे पड़े है जिसकी वजह से रास्ते में काफी पानी इकठा हो जाता है। जिसकी वजह से पैदल चलना बहुत मुश्किल हो जाता है, बार बार विभाग को सूचित करने के बाद भी अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। ये बात हैरानी की है की शायद प्रशासन चाहता है की कोई बड़ा हादसा हो तब वह हरकत में आएगा। विभाग को पहले भी बताया था की ये एक लिंक रोड है और यहाँ दोनों तरफ गाड़ियां पार्क की जाती है जिसकी वजह से सड़क और भी छोटी हो जाती है।अभी तक भी प्रशासन की तरफ से कोई भी सख्त एक्शन नहीं लिया गया है। प्रशासन को एक बार ईमेल के माध्यम से फिर सूचित किया है की इस मामले में कड़ा संज्ञान ले और जहाँ रैलिंग नहीं है वहां रेलिंग लगवाई जाये , और सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाया जाये। ये जो गाड़ियां है वह ढल्ली कॉलोनी के रास्ते से भी हटाई जाए।






