सबकी खबर , पैनी नज़र

May 13, 2026 9:06 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 13, 2026 9:06 am

मणिकरण में स्थिति शांतिपूर्ण, पंजाब के लोगों की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर:मुख्यमंत्री

कुल्लू के मणिकरण में रात को हुए और हुड़दंग के बाद स्थिति शांतिपूर्ण है और कानून व्यवस्था शुचारु रूप से चल रही है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कही है। उन्होंने कहा ये मामला धार्मिक व राजनीतिक नही है। बल्कि कुछ युवा साथी आपस में भिड़े उसके बाद सोशल मीडिया में कुछ चीजें वायरल हुई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। बीती रात को, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। पंजाब एवं हिमाचल का आपसी भाईचारा है इसलिए सरकार पंजाब के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह गंभीर है।