सबकी खबर , पैनी नज़र

June 29, 2026 2:32 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 29, 2026 2:32 pm

विधान सभा अध्यक्ष ने स्कूली छात्रों को समझाई विधान सभा की कार्यप्रणाली।

धर्मशाला : आज अपराह्न 1:30 बजे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने तपोवन, धर्मशाला विधान सभा में चल रहे सप्तम सत्र की तीसरे दिन की कार्यवाही देखने आए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट, टूण्डी तथा गरनोटा के छात्र – छात्राओं को विधान सभा की कार्यप्रणाली, क्रिया –क्लापों तथा राष्ट्रीय ई- विधान ऐप्लिकेशन (नेवा) की जानकारी दी। छात्र – छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी ससंदीय प्रणाली संघीय ढाँचे पर आधारित है जहॉ केन्द्र में राज्यसभा उपरी सदन वहीं लोकसभा निम्न सदन है। उन्होने कहा कि वैसे ही बड़े राज्यों में विधान परिषद उपरी तथा विधान सभा निम्न सदन है। उन्होने कहा कि छोटे राज्यों में केवल विधान सभा की ही व्यवस्था है। पठानियां ने कहा कि कानून बनाने का जिम्मा लोकसभा तथा विधान सभा के पास है।
उन्होने ने कहा कि विधान पालिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका लोकतन्त्र के मजबूत स्तम्भ हैं वहीं मिडिया भी लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने छात्र – छात्राओं से कुछ प्रश्न भी पूछे जिनके इन विद्यार्थियों ने बड़ी विनम्रता से जवाब दिए। विधान सभा अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह लोकतन्त्र के लिए अच्छा सबब है कि बच्चे, विद्यार्थी तथा युवा सदन की कार्यवाही देखने में रूचि ले रहे है। पठानियां ने कहा कि उनका मकसद विधान सभा की कार्यवाही को समाज के अन्तिम आदमी तक पहुँचाना है ताकि वह भी यह जान सकें कि उनके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि उनके लिए क्या कर रहे हैं। पठानियां ने इस अवसर पर सभी छात्र – छात्राओं को शुभ कामनाएँ दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।