सबकी खबर , पैनी नज़र

July 23, 2026 9:58 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 23, 2026 9:58 pm

विधान सभा अध्यक्ष ने  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक  प्रकट किया।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज महाराष्ट्र राज्य के बारामती (पुणे) में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा शोक  प्रकट किया है। गौरतलब है कि आज सुबह इस विमान ने मुम्बई से पुणे के लिए उड़ान भरी थी लेनिक दुर्भाग्यवश यह  विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया इसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मृत्यू हो गई थी। मृतकों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल थे। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार तथा अन्य सवार यात्रियों के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।  अपने शोक सन्देश में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह एक हृदय विदारक दुर्घटना थी । उन्होने कहा कि इस दुर्घटना में जिन परिवारों को क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती जबकि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन से महाराष्ट्र ने एक होनहार, कर्तव्यनिष्ठ तथा राष्ट्रीय  नेता खो दिया है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। पठानियां ने कहा कि अजीत पवार शरद पवार के पारिवारिक सदस्य थे।  विधान सभा अध्यक्ष ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा दिवंगत आत्माओं की शान्ति की प्रार्थना की है।