सबकी खबर , पैनी नज़र

August 17, 2026 7:37 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 17, 2026 7:37 am

विधान सभा अध्यक्ष ने पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया।

शिमला:  हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व विधायक भगत राम चौहान पिछले लम्बे समय से बिमार चल रहे थे। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि भगत राम चौहान एक कद्दावर नेता थे। वह वर्ष 1990 में पहली बार कुमारसेन निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा सदस्य चुने गए थे। उनका व्यक्तित्व  मिलनसार था वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। पठानियां ने कहा कि भगत राम चौहान पेशे से अधिवक्ता थे तथा गरीबों तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी सहायता मुहैया करवाते थे। उनकी यह खासियत थी कि वे राजनीति, प्रशासन और समाज सेवा को हमेशा संतुलित रखते थे।
पठानियां ने कहा कि प्रदेश ने भगत राम चौहान के रूप में एक होनहार तथा कर्तव्य निष्ठ नेता खोया है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। पठानियां ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।