सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 1:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 1:18 pm

राज्य सरकार ने केन्द्र से कोविशील्ड की 10 लाख खुराक की मांग की

शिमला हिमदेव न्यूज़ 05 जनवरी, 2023 राज्य सरकार कोविड संक्रमण के कारण किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में संस्थागत स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कोवैक्सीन की 13000 डोज उपलब्ध हैं। विनिर्माता (एसआईआई) से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में कोविशील्ड की 10000 डोज की पहली खेप शीघ्र ही पहुंचने वाली है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से पात्र लाभार्थियों को कोविशील्ड वैक्सीन की 10 लाख और कोरबेवैक्स की एक लाख एहतियाती डोज उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया है।