सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 9, 2026 8:35 pm

प्रदेश सरकार ने 51 नए पशु चिकित्सकों को प्रदेश के अलग अलग जिलों में नियुक्तियां दी हैं जिनका विवरण इस प्रकार से है

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 04 अक्तूबर 2022: डॉ मधुर गुप्ता,महासचिव हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सक संघ ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने 51 नए पशु चिकित्सकों को प्रदेश के अलग अलग जिलों में नियुक्तियां दी हैं जिनका विवरण इस प्रकार से है

  1. कुल्लू- 3
  2. मंडी- 6
    3.लाहौल स्पीति- 5
  3. कांगड़ा- 5
  4. चंबा- 9
  5. हमीरपुर- निल
  6. बिलासपुर निल
  7. ऊना- 4
    9.सोलन- निल
  8. शिमला- 7
  9. सिरमौर- 6
  10. किन्नौर- 6
    टोटल- 51*
    डॉ गुप्ता ने कहा की इस वक्त कुल्लू,लाहौल और किन्नौर को छोड़कर लगभग पूरे प्रदेश में ही लम्पि त्वचा रोग महामारी फैली हुई है जिस की रोकथाम और इलाज के लिए पशु पालन विभाग युद्ध स्तर पर दिन रात कार्य कर रहा है
    डॉ गुप्ता ने कहा की ऐसे आपात काल में 51 नए पशु चिकित्सकों की नियुक्तियां कर के प्रदेश सरकार और विभाग ने प्रदेश के पशु पालकों को एक बहुत बड़ी राहत प्रदान की है और प्रदेश पशु चिकित्सक संघ ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार और पशु पालन विभाग का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है
    डॉ मधुर गुप्ता ने कहा की जहां एक ओर 51 युवा प्रशिक्षित चिकित्सकों को रोजगार मुहैया हुआ है वहीं दूसरी तरफ इस मुश्किल वक्त में प्रदेश के पशु पालकों के लिए ये बहुत ही राहत का कदम है,संघ ने बताया की अभी 49 और नए पशु चिकित्सकों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से होना बाकी है जिसके लिए औपचारिकताएं आखिरी चरण में चल रही हैं और उसके बाद जल्द ही 49 और नए पशु चिकित्सक विभाग द्वारा प्रदेश के पशु पालकों की सेवाओं में नियुक्त कर दिए जाएंगे
    प्रदेश पशु चिकत्सक संघ ने जहां एक तरफ प्रदेश सरकार और विभाग का तहे दिल से आभार व्यक्त कर इन नियुक्तियों के लिए दिल से सराहना की है तो वहीं दूसरी तरफ नव नियुक्त पशु चिकत्सकों को बधाई देते हुए पशु चिकत्सक संघ में उनका जोरदार स्वागत किया है