सबकी खबर , पैनी नज़र

May 11, 2026 5:52 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 11, 2026 5:52 am

केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल भाजपा के क़द्दावर नेता श्री प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक जताया

शिमला (हिमदेव न्यूज) 04 अगस्त 2022 केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल भाजपा के क़द्दावर नेता श्री प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए प्रवीण शर्मा जी के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, शहरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, भाजपा के समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता, सर्वप्रिय नेता श्री प्रवीण शर्मा जी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है। प्रवीण जी हिमाचल में राजनीति के वो वटवृक्ष थे जिनके तले अनेक नेताओं को फलने फूलने का अवसर मिला। उनकी सौम्यता, वाकपटुता और अपनत्व का ऐसा असर था कि खुद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में “ मूँछों वाले प्रवीण जी” से सम्बोधित कर उनके साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए अमूल्य था। उनका जाना मेरी और भाजपा के अनेकों कार्यकर्ताओं की निजी क्षति है। ईश्वर शोकाकुल परिवार और समर्थकों को यह दारुण दुःख सहने की शक्ति, उन्हें सम्बल और प्रवीण जी की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति ????????