सबकी खबर , पैनी नज़र

October 17, 2026 6:45 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 17, 2026 6:45 am

सयुंक्त कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों की मांगो को लेकर सरकार को दिया पंद्रह दिन का अल्टीमेटम, प्रदेश भर में आंदोलन के साथ सचिवालय घेराव की दी चेतावनी।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 01 अगस्त 2022 संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने नए वेतनमान और कर्मचारियों की अन्य देनदारियों की मांग को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव को ज्ञापन सौम्पा। संघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संघ ने स्पष्ट किया है की उनकी मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं करेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे। सयुंक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंदर चौहान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को अनदेखा कर रही है। कर्मचारियों के हक़ कि बात उठाने वालों को प्रताड़ित करने से समस्या का हल नहीं होगा। एनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष ने भी माना है कि कर्मचारियों को नए वेतनमान जो मिलना चाहिए था वह नहीं मिला है। उन्होंने सरकार को पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है। संघ पंद्रह अगस्त को मुख्यमंत्री की घोषणाओं का इंतजार करेंगे कर्मचारियों की मांग पर गौर नहीं किया जाता है तो वह प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेंगे।