सबकी खबर , पैनी नज़र

October 21, 2026 12:12 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 21, 2026 12:12 am

लाहौल में 12 मार्च को होगी दुनिया की सबसे ऊंची स्नो मैराथन

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 01 मार्च 2023: लाहौल में 12 मार्च को होगी दुनिया की सबसे ऊंची स्नो मैराथनइंडिया की पहली और दुनिया की सबसे ऊंची स्नो मैराथन का दूसरा एडिशन 12 मार्च को लाहौल में होने जा रहा है। मैराथन में प्रदेश व देश के साथ विदेश से भी प्रतिभागी शामिल होंगे। सीएम सुक्खू इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। स्नो मैराथन की आयोजक संस्था Reach INDIA के सीईओ राजीव कुमार ने बताया कि मैराथन में पिछले वर्ष 125 प्रतिभागी शामिल हुए थे इस बार यह संख्या डबल होने की उम्मीद है। यह मैराथन 42 किलोमीटर होगी। मैराथन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की फीस पांच हजार है। हिमाचल के प्रतिभागियों को इसमें 20 प्रतिशत छूट होगी। यह स्नो मैराथन दुनिया की सबसे 10हजार फीट की ऊंचाई पर होगी जो सबसे ऊंची हैं।