विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भारतीय मीडिया पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे संविधान में जिन्हे जो जिम्मेदारी दी गई है पत्रकारिता जगत उस जिम्मेदारी को उन्हें अवगत करवाता रहता है।

व्यवस्था तंत्र में खामियां और कमियों को पत्रकारिता ही उजागर करता रहता है। इस तंत्र में आलोचना आवश्यक है ताकि उन कमियों का विश्लेषण एवं मूल्यांकन कर बेहतर हो सके। अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि व्यवस्था तंत्र को सशक्त करने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह तंत्र सशक्त होने से ही हमारा प्रदेश और देश सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास और विकास में पत्रकारिता का विशेष योगदान रहा है।

भारतीय लोकतंत्र के चार मजबूत स्तंभ है जिसमे न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका एवं मीडिया शामिल है। न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायिका अपने अधीन हो रहे कार्यों की समीक्षा करता है लेकिन इन तीनों स्तंभों के कार्यों की समीक्षा सिर्फ मीडिया करती है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पत्रकार अपने जीवन काल में अधिकतर समय पत्रकारिता कर समाज सेवा करते रहते है। इस व्यवस्था तंत्र का दायित्व बनता है कि पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो।उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से बात की है और निकट भविष्य में इस संदर्भ में आवश्यक निर्णय होने की उम्मीद है।भारतीय मीडिया पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाला भास्कर ने कहा कि पत्रकारिता जगत की सेवा समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण रही है जिसका अपना एक इतिहास है। उन्होंने कहा कि हर एक प्रदेश में पत्रकारों की अलग अलग समस्याएं है जिसको दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों कीहिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विभिन्न राज्यों से आये पत्रकारों का स्वागत किया तथा प्रदेश में पत्रकारों की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विस्तृत भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यहां पर पत्रकारों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने हरियाणा राज्य के तर्ज पर भी प्रदेश में पत्रकारों को पेंशन सुविधा मुहैया करवाने का आग्रह किया।विहार राज्य अध्यक्ष ज्ञानेश्वर ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता जगत को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हो ताकि पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई हस्तक्षेप न हो।राज्य सचिव उज्जवल शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट करने में संघ का अहम योगदान रहा है। समाज सेवा का मिशन लेकर एक पत्रकार कार्य करता है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने समाज सेवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित भी किया।





