सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 15, 2026 11:29 pm

प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों से डरने की नही एहतियात बरतने की जरूरत: सीएम

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 29 मार्च 2023: प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बीते कल 140 नए मामले आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कॉरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 574 हो गई है। बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है जरूरत है केवल एहतियात बरतने की। प्रदेश में H3N2 वायरस का भी एक मामला बीते दिनों आया है। स्वास्थ्य सचिव पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सचिव इसकी रिपोर्ट उन्हें देंगे। स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगामी कोई दिशानिर्देश के बारे में विचार किया जा सकता है।