सबकी खबर , पैनी नज़र

September 30, 2026 11:12 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 30, 2026 11:12 am

भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की जीत है और वर्तमान कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार की हार : बिंदल

नगर परिषद बिलासपुर में अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होने पर बिलासपुर वासियों को बधाई

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने नगर परिषद बिलासपुर में अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होने पर बिलासपुरवासियों को बधाई दी, बिलासपुर भाजपा व बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल को बधाई दी। 

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि बिलासपुर नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष बनना भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की जीत है और वर्तमान कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार की हार है। 

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में हिमाचल की चार की चार सीटें भाजपा ने जीती और कांग्रेस को चारो खाने चित किया। फिर भी कांगेेस खुशी में इतरा रही है। कांग्रेस पार्टी के, कांग्रेस सरकार के सारे मंत्री, मुख्यमंत्री अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में चुनाव हारे, उसके बावजूद एक दिखावटी खुशी का इजहार सरकार कर रही है जबकि सरकार अंदर से खोखली हो चुकी है। 68 विधान सभा क्षेत्रों में से 61 विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस का हारना वर्तमान कांग्रेस सरकार के भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और निकम्मी सरकार होने का परिणाम है। आने वाले समय में भी इस मित्रों की सरकार को प्रदेश की जनता लगातार हराएगी।