सबकी खबर , पैनी नज़र

October 16, 2026 12:25 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 16, 2026 12:25 pm

उमंग फाउंडेशन का इस वर्ष का 5वां पौधरोपण कार्यक्रम 26 अगस्त को शिमला ग्रामीण के बलदेयां में मनाया जा रहा हैं।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 25 अगस्त 2022 आजादी के अमृत महोत्सव पर उमंग फाउंडेशन का इस वर्ष का 5वां पौधरोपण कार्यक्रम 26 अगस्त को शिमला ग्रामीण के बलदेयां में मनाया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बलदेयां की प्रधान गीता देवी कार्यक्रम की शुरुआत पौधा लगा कर करेंगी। उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया की इस पौधरोपण कार्यक्रम में 150 पौधे देवदार के लगाए जाएंगे ।उमंग फाउंडेशन प्रति वर्ष पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देती हैं। उमंग फाउंडेशन पौधरोपण के साथ साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करती हैं। गत वर्ष भी उमंग फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के किनारे व जंगलों में 800 पौधे लगाए थे व इस वर्ष भी उमंग ने 4 पौधरोपण कार्यक्रम में अब तक 600 पौधे लगाए हैं