सबकी खबर , पैनी नज़र

July 22, 2026 1:55 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 22, 2026 1:55 pm

दिये दान की चोरी करें उसे दुसरो पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नही: हरिकृष्ण हिमराल

शिमला 9 जुलाई, जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि जो पार्टी राम नाम का बेच कर,लोगों के दिये दान की चोरी करें उसे दुसरो पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नही है।  भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी हद में रहते हुए स्वर्गीय वीरभद्र सिंह व उनके पुत्र  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के परिवार पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए।उन्होंने कहा है  प्रदेश के लोग भली भांति जानते है कि कौन बाहरी है और कौन प्रदेशवासी। वीरभद्र सिंह का परिवार राजघराने पर कोई भी टिप्पणी सहन नही हो सकती।
हरिकृष्ण हिमराल ने भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें अपने कद के अनुसार किसी भी नेता के खिलाफ टिप्पणी करनी चाहिए। उनका इतना बड़ा राजनीतिक कद नही है कि वह वीरभद्र सिंह या उनके परिवार पर कोई टिप्पणी करें।
हिमराल ने कहा है कि संदीपनी को अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए न की कांग्रेस की।उन्होंने कहा है कि विक्रमादित्य सिंह जो भी बात करते है वह तथ्यों पर ही करते है। भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल पर उनकी टिप्पणी पूरी तरह सही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय भ्रष्टाचार से घिरे राजीव बिंदल को अपने पद से त्यागपत्र तक देना पड़ा था,उसे भी इन नेताओं को याद रखने की जरूरत है।