Dholpur: राजस्थान के तीन विधायक राजाखेड़ा के रोहित बोहरा (Rohit Bohra), सवाई माधोपुर के दानिश अबरार (Danish Abrar) और डीडवाना विधायक चेतन डूडी (Chetan Doody) ने धौलपुर के यूपी बॉर्डर (UP Border) छीता पुरा पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress workers) के साथ प्रदर्शन किया और लखीमपुर (Lakhimpur) जाने की कोशिश करने पर यूपी बॉर्डर पर तीनों विधायकों को यूपी पुलिस द्वारा रोका गया.
यूपी पुलिस ने क्या कहा
यूपी पुलिस (UP Police) का कहना है कि आगरा में धारा 144 लागू है. यदि विधायक कानून तोड़ते हैं तो उन्हें गिरफ्तार (Arrest) किया जाएगा. विधायक दानिश अबरार और चेतन डूडी के साथ राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने यूपी प्रशासन से यूपी के शमसाबाद थाने पर पहुंचकर लखीमपुर जाने की परमिशन मांगी है. विधायकों ने कहा कि यूपी प्रशासन (UP Administration) ने उन्हें अनुमति नहीं दी तो तीनों विधायकों ने गिरफ्तारी दे दी.
यह भी पढ़ें- Bharatpur: जोधपुर नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 29 डोडा-पोस्त के कट्टे किए बरामद
भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तारी करने के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के धौलपुर में उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर जाकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और वो लखीमपुर जाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही मांग की है कि प्रियंका गांधी को भाजपा सरकार तुरंत प्रभाव से रिहा करें.
यह भी पढ़ें- पूर्व राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बड़ा बयान, कहा- Congress के कुशासन का होगा अंत
कांग्रेस कार्यकर्ता धौलपुर जिले से सटे हुए उत्तर प्रदेश के आगरा बॉर्डर पर पहुंचे
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में गाड़ी चढ़ा कर किसानों की मौत के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी किसानों (Farmers) से मिलने के लिए जा रही थी, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया, जिसके विरोध में आज राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) के आवाहन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता धौलपुर जिले से सटे हुए उत्तर प्रदेश के आगरा बॉर्डर पर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है. वहीं, कल राजस्थान के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे.
Report- Bhanu Sharma








