सबकी खबर , पैनी नज़र

June 28, 2026 12:42 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 28, 2026 12:42 pm

आज एसएफआई राज्य कमेटी का नेतृत्व सरकाघाट में सिया के परिवार से मिला और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।

शिमला: आज एसएफआई राज्य कमेटी का नेतृत्व और सरकाघाट अधिवक्ता लॉयर यनिन का नेतृत्व सिया के परिवार से मिला। 13 अप्रैल 2026 को कॉमरेड सिया गुलारिया जब सुबह के समय कॉलेज को जा रही थी उस वक़्त नशे में दुत एक व्यक्ति द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। हमारे समाज में यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है।
साथी सिया SFI सरकाघाट इकाई की उपाध्यक्ष भी थी और संगठन की एक सक्रिय तथा संघर्षशील कार्यकर्ता रही है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण SFI राज्य कमेटी ने यह निर्णय लिया कि संगठन की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए इसलिए राज्य कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में सभी लोगों से सिया के परिवार के लिए आर्थिक मदद की अपील की थी। इसलिए उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
इसके बाद आने वाले समय में SFI अखिल भारतीय कमेटी का नेतृत्व भी  सिया के परिवार से मिलने आएगा और उनके द्वार भी  आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
आज सिया के परिवार से SFI राज्य कमेटी का नेतृत्व में राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर, राज्य सचिव सन्नी सेक्टा, मंडी जिला अध्यक्ष  ऋतविक ठाकुर, मंडी जिला सचिव दीपक कुमार, हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय छात्रा उपस्मिति संयोजक  नेहा कुमारी और  कशिश वहां पर शामिल रहें ।
एसएफआई के डेलीगेशन ने सिया के परिवार से यह भी चर्चा की है कि आने वाले समय में सिया के घर को जो मार्ग जाता है उस मार्ग पर सिया के याद में सिया का स्मारक स्थापित करेगी,इसके साथ-साथ सरकाघाट कॉलेज में कॉलेज प्रशासन से मांग करेगी की महाविद्यालय के पुस्तकालय का नाम सिया गुलेरिया के नाम से रखा जाए यही उसके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

SFI राज्य कमेटी, आर्थिक सहायता के साथ-साथ राज्य सरकार से निम्नलिखित मांगें करती है कि :-

1. सिया के परिवार को शीघ्र 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। हिमाचल सरकार ने सिया के परिवार को आर्थिक सयोग देने का वादा तो किया पर अभी तक किसी भी प्रकार की मदद नही की गई है। SFI राज्य सरकार से यह अपील करती है की जल्द से जल्द सिया के परिवार की आर्थिक मदद की जाए।
2. आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आने वाले समय के अंदर इस प्रकार के अपराध करने से पहले अपराधी हजार बार सोचे।
3. हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे के प्रकोप पर सख्त नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अगर हम पिछले कुछ सालों की बात करे तो हिमाचल प्रदेश का युवा लगातार नशे की चपेट मे जा रहा है। आने वाले समय में SFI पूरे हिमाचल मे नशे के खिलाफ  भी लड़ाई लड़ेगी और प्रदेश सरकार से भी अपील करती की नशे के व्यपारियों पर भी सख्त कार्यवाही की जाए।
SFI ने मांग करती है कि सिया को जल्द से जल्द न्याय दिया जाए और जब तक सिया के परिवार को न्याय नहीं मिलता तब तक SFI इस लड़ाई को अंत तक लड़ेगी।