Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

प्रधान मंत्री की आज की रैलियां अभूतपूर्व, भाजपा चुनाव में बड़ी जीत की और अग्रसर जनता में भरपूर उत्साह सुरेश कश्यप

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 नवंबर, 2022 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां पूर्ण रूप से सफल रही जिस प्रकार से मोदी जी ने रैली को संबोधित किया उससे साफ झलकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं
जनता भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार है और मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से सरकार बनाने जा रही है
कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है उनके नेतृत्व भीतर हो चुके हैं आज केंद्रीय नेतृत्व उनको चलाने का प्रयास कर रहा है पर फिर भी वह एकाग्र रूप में नहीं चल पा रहे हैं
जैसी ही आपके सामने परिणाम आएंगे उसमें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का सफाया हो जाएगा भाजपा की एक जबरदस्त लहर जनता के अंदर है और यह बड़ी जल्दी आंधी बनने वाली है
जनता को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास है और जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है उससे जनता का विश्वास पार्टी में बड़ा ही है
कांग्रेस पार्टी केवल झुनझुनी देती है और कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह कभी नहीं करती
दुनिया को पता है कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है और जिस प्रकार भ्रष्टाचार करती है उससे देश की जनता पहले ही त्रस्त थी और देश की जनता ने एक बार कांग्रेस पार्टी को सत्ता से धक्का मार कर बाहर निकाला है और इस बार फिर जनता कांग्रेस पार्टी को हिमाचल प्रदेश में कदम नहीं रखने देगी
इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलेंगे और भारतीय जनता पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाएगी
कांग्रेस पार्टी के नेता केवल बेबुनियाद बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और उसमें और सफल होंगे

Have something to say? Post your comment