सबकी खबर , पैनी नज़र

October 16, 2026 11:32 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 16, 2026 11:32 am

बलदेयां में उमंग ने रोपे देवदार के पौधे।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 26 अगस्त 2022 आजादी के अमृत महोत्सव पर उमंग फाउंडेशन ने शिमला ग्रामीण के बलदेयां में 26 अगस्त को 150 पौधे रोप कर इस वर्ष का 5 वां पौधरोपण कार्यक्रम मनाया। इस पौधरोपण कार्यक्रम के संयोजक व उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया की उमंग फाउंडेशन प्रति वर्ष शिमला ग्रामीण के जंगलों में व सडक के किनारे अनेक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करके पौधे लगाती है तथा ग्रामीण लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक भी करती है इस वर्ष उमंग फाउंडेशन ने अभी तक 800 पौधे देवदार के रोपे है और गत वर्ष भी उमंग फाउंडेशन ने 800 पौधे शिमला ग्रामीण की सड़कों के किनारे व जंगलों में लगाए थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी उदय वर्मा ने की व उन्होंने बताया की उमंग फाउंडेशन आगे आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार शिमला ग्रामीण के जंगलों में व सड़कों के किनारे पौधे लगाती रहेगी। इस पौधरोपण कार्यक्रम में पवन शर्मा, मनोज ठाकुर, मोहिल शर्मा, सुनील व मंजीत ठाकुर ने सहयोग किया।