सबकी खबर , पैनी नज़र

August 9, 2026 10:28 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 9, 2026 10:28 pm

उमंग का चौथा पौधरोपण कार्यक्रम क्यार कोटी सडक के किनारे 4 अगस्त को।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 02 अगस्त 2022 आजादी के अमृत महोत्सव पर उमंग फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के तहत 4 अगस्त को शिमला – क्यार कोटी सडक पर आईटीसी वेलकम होटल के साथ मिलकर लगा रहा है । इस बरसात का यह उमंग फाउंडेशन का चौथा पौधरोपण कार्यक्रम है। उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी व कार्यक्रम के संयोजक विनोद योगाचार्य ने बताया की गत वर्ष भी इस सडक पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया था जिसमें 200 पौधे लगाए गए थे । सडक के किनारे पौधे लगाने से जहाँ पर्यावरण संरक्षण को बल मिलता है वहीं सडक की सुरक्षा व सडक कटाव को भी यह पौधे रोकेंगे तथा सडक की सुन्दरता भी बढ़ेगी। उमंग फाउंडेशन पौधरोपण के साथ साथ ग्रामीण लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी करती है तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रति वर्ष पौधोंरोपण करती है । उमंग फाउंडेशन इस प्रकार के कार्यक्रम आगामी समय में भी करती रहेगी ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके ।